फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राजगढ़ी मोटर मार्ग पर भूस्खलन से आवाजाही ठप

Tue, 11 Aug 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील होने से चलना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन

बड़कोट। नौगांव-पौंटी-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर पौंटी पुल के समीप भूस्खलन होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। यहां एक बार फिर भू-धंसाव होने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सड़क का बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से एमडीएस व पॉलिटेक्निक के वाहनों को लंबी दूरी तय कर नौगांव होकर जाना पड़ रहा है। साथ ही ठकराल एवं बनाल पट्टी के लोगों को नौगांव जाने के लिए बड़कोट हो कर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पौंटी पुल के समीप कई वर्षों से भू-धंसाव की समस्या बनी हुई है। इसके उपचार के लिए लोनिवि की ओर से लाखों खर्च किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के दौरान भू-धंसाव दोबारा सक्रिय होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और लोगों की आवाजाही असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग से बनाल और ठकराल पट्टी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही होती है। इसके अलावा प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों को लेकर स्कूली वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क के किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी असावधानी राहगीरों को सीधे यमुना नदी की ओर ले जा सकती है। मामले में लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी ने कहा कि मौके पर मशीन भेजकर मार्ग को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें