फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल विंडो सिस्टम में बाहरी कंपनियों को जोड़ने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल हिमालय ट्रेकिंग एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन ने सिंगल विंडो सिस्टम में बाहरी टूर ऑपरेटर कंपनियों को जोड़ने का विरोध किया है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने व पलायन रोकने के लिए स्थानीय टूर ऑपरेटरों को ही अनुमति देने की मांग की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बीते वर्ष बाहर की टूर ऑपरेटर कंपनियों को माउंटेनियरिंग व ट्रेकिंग की अनुमति के लिए जरूरी सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ा गया। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन में शामिल टूर ऑपरेटरों को ही सिस्टम से जोड़ने, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से अनुमति देने, स्थानीय टूर ऑपरेटरों के माध्यम से ही अनुमति देने, माउंटेनियरिंग की तर्ज पर ट्रेकिंग पर जाने वाले पर्यटकों को अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज रावत, बलदेव राणा, राजेश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें