मनेरा स्टेडियम में आयोजित की गई जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग के पहले मुकाबले में केवीएस ने फायर क्लब को 20-11 के अंतर से हराया। वहीं दूसरे मैच में एनटीडबल्यू स्पोर्ट्स ने भैरव क्लब को 19-13 से मात दी।
तीसरे मुकाबले में योद्धा पैंथर ने सुप्रीम स्पार्टन 22-15 से हराया। चौथे मैच में नागराजा क्लब ने मातली क्लब को 9-3 से मात दी। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के प्रथम मैच में गंगोत्री एकेडमी ने रॉक बॉयज को 25-13 से विजय रहा। दूसरे मैच में नागराजा क्लब ने तेलगू टाइटन्स को 19-7 और तीसरे मुकाबले में पैंथर ने नागणी माता क्लब को 21-18 से मात दी। चौथे मैच में हिमालयन स्पोर्ट्स क्लब डुंडा ने पावर फुल को 25-15 से हराया।
साथ ही अंडर-15 बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में नागणी माता क्लब ने क्वाटंम क्लब को 22-14 सहित दूसरे मैच में यूके-10 टाइटंस ने डायनमिक कबड्डी गर्ल्स को 25-18 और तीसरे में रोविंग गर्ल्स ने फेन्टम गर्ल्स को 18-14 से मात दी। चौथे मैच में रॉयल गर्ल्स ने एनआईए मातली को 16-8 से हराया। वहीं ओपन बालिका वर्ग में काशी विश्वनाथ ने पुनेरी पलटन को 21-17 सहित दूसरे मुकाबले में स्टार गर्ल्स ने मणि गर्ल्स को 21-10 और डाइमन गर्ल्स ने नागणी माता क्लब को 22-12 से मात दी। दिन के अंतिम मुकाबले में रेणुका माता क्लब ने गंगा स्टाइगर को 13-9 से हराया।