फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड की जातर : लोकगीतों पर दर्शक देर शाम तक झूमे

Tue, 17 Feb 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जिला पंचायत की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कुंड की जातर वसंत महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन लोकगायिका रेशमा शाह, महेंद्र चौहान, मनोज सागर के लोकगीतों पर दर्शक देर शाम तक झूमते रहे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता दुर्गेश नौटियाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कुंड की जातर वसंत महोत्सव का समापन भागीरथी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने किया। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों की सराहना की। इससे पूर्व मंच पर रेशमा शाह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, सरिता बर्द्धन, शरत चौहान, संजय थपलियाल, ग्राम प्रधान उर्मिला बिष्ट, महावीर बिष्ट, तरवीन राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह चौहान, सुरेश राणा, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें