फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भक्तों के उद्धार के लिए लिया कृष्ण ने जन्म’

विज्ञापन
विज्ञापन
थाती गांव में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म कथा का वाचन हुआ। व्यास आचार्य सुरेश नौटियाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। विकासखंड डुंडा की थाती ग्राम पंचायत के धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन व्यास आचार्य सुरेश नौटियाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म कथा का वाचन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान तनुजा चौहान, दिपेंद्र परमार, महेंद्र पाल परमार, पीतांबर परमार, प्रलाहाद सिंह, रघुवीर लाल, कुलदीप शाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें