फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास गृहों के मरम्मत का भुगतान नहीं होने पर भड़के

Sun, 03 Apr 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृहों की मरम्मत करने वाले ठेकेदारों ने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर यात्रा सीजन में इन पर तालाबंदी का ऐलान किया है। निगम ने ठेकेदारों को जून 2013 की आपदा के बाद पौने तीन करोड़ रुपये लागत से कराए गए मरम्मत कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन


बड़कोट से जानकीचट्टी के बीच विभिन्न पड़ावों पर बने निगम के पर्यटक आवास गृहों को दुरुस्त कराने के लिए वर्ष 2013 में पौने तीन करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2014 में विभिन्न ठेकेदारों से अनुबंध कर निगम ने पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत कराई।

काम पूरा होने के 14 माह बाद भी निगम ने ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया है, जिससे ठेकेदारों में रोष है। रोशन लाल बहुगुणा, एलम सिंह रावत, जगवीर सिंह आदि ने बताया कि भुगतान नहीं होने से वे मजदूरों का भुगतान नहीं कर पाए। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने अब भुगतान के लिए राज्यपाल के दरबार में गुहार लगाने का निर्णय लिया है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ, तो वे आने वाले यात्रा सीजन में निगम के पर्यटक आवास गृहों पर तालाबंदी करेंगे। निगम के एई खुर्शीद का कहना है कि बजट के अभाव में ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बजट के लिए प्रयास किया जा रहा है। मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें