फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने किया भटवाड़ी का स्थलीय निरीक्षण

Sun, 27 Sep 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षाओं के अस्थायी निर्माण के लिए तोड़े जा रहे जर्जर भवनों जानकारी ली
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर कक्षाओं के अस्थायी निर्माण के लिए तोड़े जा रहे जर्जर भवनों आदि की जानकारी ली।
बीते शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की ओर से सहायक आयुक्त स्वाती अग्रवाल सहित बृजेश पाल सिंह, कविता बिजारनिया ने स्थानीय लोगों केे साथ राजकीय इंटर कॉलेज भटवाड़ी मेें केवी के अस्थायी सुविधाओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शुरूआती संचालन के लिए कक्षाओं सहित स्टाफ क्वार्टर सहित खेल मैदान आदि की सुविधाएं होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कहा कि सभी बिंदुओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौजूद केशव नौटियाल, यजुवेंद्र रावत, विपिन नौटियाल का कहना है कि इस कवायद से सीमांत जनपद से शिक्षा के लिए हो रहा पलायन रूकेगा। प्रथम चरण में जिला प्रशासन की ओर से कक्षाओं के अस्थायी निर्माण के लिए जर्जर भवनों को तोड़नेे का कार्य तीन दिन पूर्व ही शुरू कर दिया गया है। कहा कि इसके लिए ग्रामीणों की ओर से जुलाई में 17 दिन का आंदोलन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें