काशी नगरी में एक फॉल्ट को ढूंढने में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को 14 घंटे लग गए, जिसके चलते रविवार रातभर नगर अंधेरे में रहा। सोमवार को 11 बजे बिजली व्यवस्था फिर से बहाल हो पाई।
रविवार रात 9 बजे के करीब अचानक बारिश के बीच नगर क्षेत्र सहित तिलोथ के आसपास क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई। ऐसे में रातभर काशी नगरी वासियों को अंधेरे में रहना पड़ा। इतना ही नहीं सोमवार सुबह भी बिजली गायब रही।
11 बजे के करीब जब ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट मिला, तो उसके बाद लाइन की मरम्मत हो पाई और फिर बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। क्षेत्र के एसडीओ आरएल रतूड़ी ने बताया कि उत्तरकाशी बाजार - तिलोथ 11 केवी लाइन पर तिलोथ पुल के पास रात को अचानक से फॉल्ट आया था, लेकिन कर्मचारियों को फॉल्ट नहीं मिल पाया। सुबह साढ़े दस बजे जब फॉल्ट का पता चला, तो फिर लाइन ठीक करके बिजली व्यवस्था बहाल की गई।