फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशियाड़ा मनेरा बाईपास सड़क की बदहाली से दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशियाड़ा मनेरा बाईपास सड़क की बदहाली के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बाईपास मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के चुंगी बड़ेथी में गंगोत्री हाईवे पर सड़क सुरक्षा गैलरी के निर्माण के चलते बीते करीब चार माह से यातायात को जोशियाड़ा मनेरा बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया गया है, लेकिन इस मार्ग की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते जोशियाड़ा कॉलोनी, बैराज क्षेत्र और मनेरा पुल के निकट बाईपास सड़क की हालत खराब हो गई है। डामर उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना को न्योता मिल रहा है। कई जिला स्तरीय अधिकारियों के रात दिन बाईपास मार्ग से गुजरने के बावजूद सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं सड़क सुरक्षा गैलरी का निर्माण धीमी गति से होने से चुंगी बड़ेथी वाले हिस्से में आवाजाही शुरू होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में बाईपास मार्ग की मरम्मत बेहद जरूरी है।
कोविड-19 के चलते ठेकेदार व श्रमिकों की अनुपलब्धता के चलते डामरीकरण कार्य में कुछ विलंब हुआ है। जल्द ही बैराज क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास सड़क का डामरीकरण का कार्य पूरा कराया जाएगा। - अमन बिष्ट, ईई यूजेवीएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें