फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वॉलीबाल में जोशियाड़ा न्याय पंचायत की टीम जीती

Thu, 14 Nov 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉकस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड/बड़कोट। खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भटवाड़ी ब्लॉक की अंडर 14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशुल प्रथम और बालिका वर्ग में समीक्षा राणा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, वॉलीबाल में जोशियाड़ा न्याय पंचायत की टीम ने बाजी मारी।
भटवाड़ी ब्लॉक की मनेरा स्टेडियम आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अक्षत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालक की दौड़ में पियूष रावत व बालिका वर्ग की स्नेहा ठाकुर प्रथम रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में जोशियाड़ा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

अंडर 20 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी ने जीत दर्ज की। वहीं लंबीकूद में मनोज कुमार ने बाजी मारी। उधर, डुंडा ब्लॉक की जीआईसी मातली में आयोजित खेलकूद की 60 मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु राणा और बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम रही। 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विवेक व बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 वर्ग की 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ अनिकेत व बालिका वर्ग स्नेहा प्रथम रही। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमन राणा व बालिका वर्ग में दीया ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 20 आयुवर्ग की बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बड़ेथी न्याय पंचायत ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नाकुरी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इधर, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग की 600 मीटर बालक दौड़ में आयुष व बालिका वर्ग में रंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में अनुराग व दीपिका नौटियाल प्रथम रही। उधर, बड़कोट के राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेल महाकुंभ का उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी व डायट प्राचार्य संजीव जोशी और बीडीओ दिनेश जोशी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें