फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता के लिए निकालेंगे जागृति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में गंगा (भागीरथी) की स्वच्छता के लिए 31 अगस्त को गंगा जागृति यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान गंगा तट पर संचालित बूचड़खानों को प्रतिबंधित नहीं किए जाने पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। अभियान को संत समाज की ओर स्वामी सचिदानंद और श्री विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्मल गंगा संघर्ष महाभियान समिति ने पत्रकार वार्ता की जिसमें महंत अजय पुरी ने कहा कि गंगा तट पर संचालित बूचड़खानों, शहर के प्रवेश द्वार पर कूड़े के अंबार से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। समिति के संयोजक सूरज डोभाल ने कहा कि 31 अगस्त को विश्वनाथ मंदिर से गंगा जागृति यात्रा निकाली जाएगी। अभियान की सफलता के लिए समर्थन पत्र जुटाए जा रहे हैं जिसमें अभी तक 1500 लोग जुड़ चुके हैं। 31 अगस्त तक 3 हजार और लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस मौके पर श्री राम सेवा दल की अध्यक्ष किरन पंवार, कोषाध्यक्ष अजय बोला, योजना प्रमुख जितेंद्र चौहान, विहिप जिलाध्यक्ष चैन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें