फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले का हेलमेट पहनना जरूरी

Mon, 16 Nov 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठकर सफर करने वाले यात्रियों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए चालक और पीछे बैठने वाले दोनों का हेलमेट पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों को यातायात संकेतों, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में जागरूक किया। साथ ही पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस दौरान यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि हेलमेट पहनना महज चालान से बचने का उपाय नहीं। बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर और मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के खतरे को काफी हद तक कम करता है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने की आदत अपनानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें