फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों में आत्मविश्वास जगाना है जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी में स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन शिक्षक-शिक्षिकाओं की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाना जरूरी है।
विज्ञापन

सीईओ सिमल्टी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर विशेष खूबी होती है, लेकिन डर, झिझक और तनाव के कारण वह बाहर नहीं आ पाती है। शिक्षिका हंसी जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास होना जरूरी है। स्काउट ट्रेनर पुरुषोत्तम धीमान ने बच्चों में आत्मग्लानि की भावना को आत्मविश्वास में बदलने के बारे में बताया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 35 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर स्काउट के जिला सचिव सुरेंद्र सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह पंवार, डीईओ रामेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र सक्सेना, सरोज रमोला, युद्धवीर राणा, सुरेश बर्तवाल, रजनी गौड़, नीलम बधानी, प्रदीप कोठारी, अरविंद पश्चिमी, नीलम राणा, साधना जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें