फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में इंटरनेट ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर में इंटरनेट ठप होने से बृहस्पतिवार को इंटरनेट आधारित सभी डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पुरीखेत स्थित उत्तरकाशी डाकघर में आए-दिन इंटरनेट सेवा ठप रहती है। बृहस्पतिवार को डाकघर खुलते ही उपभोक्ता यहां स्पीड पोस्ट, नकद जमा व निकासी आदि कार्यों के लिए पहुंचे लेकिन इंटरनेट ठप होने से उनका कोई भी काम नहीं हो पाया।भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर से पहुंचे देवेंद्र दत्त डोभाल ने बताया कि वह सुबह से डाकघर में आए हुए हैं लेकिन उनका काम नहीं हो पाया। डुंडा ब्लाक के उडरी गांव से पहुंचे खुशाल सिंह का भी इंटरनेट नहीं होने के कारण एनएसई संबंधी काम नहीं हो पाया। वहीं, डाकघर के पोस्ट मास्टर राकेश रजवार का कहना है कि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने से सेवाएं प्रभावित हुईं। वैकल्पिक तौर पर एक अन्य कंपनी की सेवा ली गई है लेकिन उसके भी नहीं चलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें