फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्र मांडों में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्र मांडों के ग्रामीणों ने चार माह से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों व जिला प्रशासन से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अस्थायी पेयजल आपूर्ति की गई है। स्थायी आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की गई है। जल्द स्थायी आपूर्ति कर दी जाएगी। ग्रामीण भगवती प्रसाद बलूनी व नीलेश ने बताया कि चार महीने से गांव में भारी पेयजल संकट बना हुआ है। नीलेश ने कहा कि पेयजल संकट के बारे में विभागीय अधिकारियों व प्रशासन से कई बार कहा जा चुका है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। स्थायी व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। यहां ट्यूबवेल लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें