फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: किसानों को केसीसी से जोड़ने के निर्देश

Fri, 04 Sep 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री एवं जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की प्रगति और बैंकिंग सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने 10 दिन से अधिक लंबित एजुकेशन लोन मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को ऋण-जमा अनुपात में सुधार और अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जोड़ने के निर्देश दिए। कृषि विभाग और बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त कैंप आयोजित कर किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, एनआरएलएम, एनयूएलएम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार और दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना की समीक्षा की गई। आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में प्रशिक्षण, व्यय अनुमोदन और आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
भल्डगांव के ग्रामीणों में आक्रोश
उत्तरकाशी। टिहरी बांध की झील से प्रभावित भल्डगांव के ग्रामीणों का विस्थापन की मांग के लिए धरना शुक्रवार को 25वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से अपनी जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं हो पाया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी गोपीनाथ सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीणों को आश्वासन नहीं बल्कि विस्थापन की ठोस कार्रवाई चाहिए। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक विस्थापन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरने में गोपीनाथ सिंह रावत, कमल लाल, सागर भंडारी, जूरी देवी, मटूड़ी देवी, राजमती देवी, अंजना देवी, डबली देवी, जगदंबा दास, विमला देवी, नरेश प्रसाद, गणेश नौटियाल, कमलू लाल, विक्रम लाल, बच्चन लाल, बैसाखी देवी, पुरुषोत्तम लाल, विजय लाल, संदीप लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें