फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं के लिए आवंटित बजट खर्च करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवंटित धनराशि खर्च नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हाईड्रम योजनाओं के कार्यों की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम ने आवंटित बजट के उपयोग की जानकारी ली। सभी विभागीय योजनाओं में आवंटित धनराशि खर्च नहीं किए जाने पर नाराजगी जतायी। संबंधित अधिकारियों को बजट शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास योजनाओं में शिथिलता बरतने व अवमुक्त धनराशि को समय पर खर्च नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से विधायक निधि एवं अन्य योजनाओं के कार्यों को प्रमुखता से पूर्ण कर अवमुक्त धनराशि शत प्रतिशत खर्च करने को कहा। डीएम ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा किए गए हाईड्रम योजनाओं के कार्यों की जांच के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी, लोनिवि भटवाड़ी के ईई राजेंद्र खत्री आदि सभी अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें