फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया देश सेवा के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत टिहरी जनपद के प्राथमिक विद्यालय सौड़ उप्पू में कार्यक्रम आयोजित किया। आईटीबीपी के जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ शहीद जीडी मंगशेरू की स्मृति में बलिदान दिवस मनाया। साथ ही देश सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जीडी मांगशेरू लाल की वीरता के बारे में बताया। इस अवसर पर शहीद की पुत्रवधु रंजना देवी को सम्मानित किया गया। टिहरी जनपद के दिवंगत जीडी कमल सिंह की धर्मपत्नी सुषमा देवी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के निरीक्षक बुद्घ सिंह, प्रधानाध्यापक गोपाल दत्त रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें