फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री में घोड़े-खच्चरों की जांच और पंजीकरण शुरू

Tue, 17 Mar 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी अप्रैल से शुरू होने जा रही यमुनोत्री धाम यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का दौर जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर यात्रा में चलने वाले घोड़े और खच्चरों की स्वास्थ्य जांच, खुर जांच, बीमा और पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट ने बताया कि 16 से 31 मार्च तक रोज दो कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में अश्वपालक अपने घोड़े-खच्चरों की जांच और पंजीकरण करा सकते हैं। बीते सोमवार को खरसाली गांव में लगे पहले कैंप में 50 से ज्यादा घोड़े-खच्चरों की जांच, बीमा और पंजीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रा के दौरान पशु स्वस्थ रहेंगे और यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। पशु क्रूरता पर इस बार धाम में पैनी नजर रखी जाएगा।
पशु पालन विभाग की ओर से इसके लिए अश्वपालकों को पशुओं के साथ सही व्यवहार करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। डीएम प्रशांत आर्य ने सभी अश्वपालकों से कहा है कि वे कैंप में पहुंचकर अपने पशुओं की जांच और पंजीकरण जरूर कराएं, ताकि यात्रा शुरू होने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करनी पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें