भटवाड़ी ब्लाक के पिलंग गांव में घास काटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
पिलंग गांव निवासी गुलाब सिंह की बेटी यमुना (20) सोमवार को घास काटने के लिए जंगल में गई थी। दोपहर करीब एक बजे वहां पहाड़ी से भारी पत्थर गिरकर उसके सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
साथ की महिलाओं ने उसे गांव पहुंचाया। गांव के रास्ते बदहाल होने के कारण ग्रामीण मंगलवार को उसे पीठ पर लादकर मल्ला तक लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवती के सिर पर 17 टांके आए। चिकित्सकों ने अब युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है।