पुरोला। बाल सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार आयोग की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में राज्य बाल संरक्षण आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने विद्यालय स्तर पर सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं, तहसीलदार कमलेश किरोला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अधिकारों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर बच्चों को कानूनी प्रावधानों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ सुरेश चौहान, वीओ पूजा नेगी, विद्यालय के प्राचार्य महेश चंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद