राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में हुआ विज्ञान महोत्सव का आयोजन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में शनिवार को विकासखंड भटवाड़ी का विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, प्रधानाचार्य राकेश कोहली, स्थल संयोजक गुलाब सिंह महर तथा विकासखंड समन्वयक जगत चौहान और जयनारायण नौटियाल ने किया। आपदा प्रबंधन में जीआईसी नेताला की आकृति प्रथम और जोशियाड़ा की ईशिका राणा द्वितीय रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग की हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्ला के वैष्णव रावत प्रथम, जीआईसी मनेरी के अंशुल कुमार द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं।
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्ला के अभिराज पंवार प्रथम और जीआईसी भटवाड़ी के दीपक शाह द्वितीय रहे। स्वदेशी कृषि पद्धतियां श्रेणी में उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्ला के अंशराज प्रथम रहे। आपदा प्रबंधन श्रेणी में इसी विद्यालय की आरुषि प्रथम रहीं। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मल्ला के अर्नव कुमार प्रथम और जीआईसी नेताला के अक्षत गुसाईं द्वितीय रहे।
साधन एवं चुनौती श्रेणी में उच्च माध्यमिक विद्यालय अठाली प्रथम, जीजीआईसी उत्तरकाशी द्वितीय रहा। ईवी भविष्य की राह श्रेणी में जीआईसी मनेरी प्रथम रहा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह राणा, मनोज सेमवाल, अरविंद पश्चिमी, निर्मल चमोली, हिमांशु भारती, राजश्री असवाल, विनीता बिष्ट और शिखा भद्री मौजूद रहे।