फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के पद रिक्त होने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने को गंभीरता से लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोरी प्रखंड के दूरस्थ मातृ शिशु कल्याण केंद्र ठडियार में एएनएम का पद रिक्त होने के कारण यहां टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए दूर अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। डीएम ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक एवं फार्मेसिस्ट आदि स्टाफ नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें होने की शिकायतें उनके संज्ञान में आई है। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की ड्यूटी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें