फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भुगतान न होने पर लाइट कटी तो आई बकाएदारों की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने पालिका का कनेक्शन काट दिया है। ऐसे में अब पालिका अपने बकाएदारों को वसूली के लिए नोटिस देने की बात कह रही है। पालिका का कहना है कि किसी भी सरकारी विभाग ने आज तक हाउस टैक्स व अन्य करों का भुगतान नहीं किया है। सभी विभागों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका करोड़ों की उधारी के तले दबी हुई है। स्थिति यह है कि पालिका ने संविदा कर्मचारियों की ईपीएफ की धनराशि भी जमा नहीं की है, जिसके लिए पालिका को नोटिस जारी हुआ है। इसके अलावा ऊर्जा निगम का ढाई करोड़ का बिल भी जमा नहीं किया गया है। पालिका का कहना है कि आज तक किसी भी सरकारी विभाग ने हाउस टैक्स व अन्य कर नहीं भरे हैं। सभी विभागों पर पालिका का करोड़ों का बकाया है। बकाएदारों में जिलाधिकारी कार्यालय भी शामिल है। पालिका प्रशासन का कहना है कि ऊर्जा निगम पर भी करीब दो करोड़ का टैक्स बकाया है, जबकि जल संस्थान पर भी करीब साढे़ चार लाख का बकाया है। सभी सरकारी विभागों को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि भुगतान नहीं किया गया, तो आरसी काटी जाएगी।
- सरकारी विभाग पालिका के हाउस टैक्स सहित अन्य करों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है। विभागों को भुगतान के लिए नोटिस दिया गया है। भुगतान नहीं किए जाने पर आरसी काटी जाएगी। -रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें