फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ओसला में बारिश से मकान की दीवार ढही, मलबे में दबा रास्ता

Wed, 30 Sep 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ आवाजाही व सुरक्षा का संकट
विज्ञापन

पुरोला। मोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत ओसला में हुई बारिश के बाद हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। बारिश से गांव में एक मकान की दीवार ढह गई जबकि करीब 50 मीटर मुख्य पैदल मार्ग मलबे और गहरी खाई में तब्दील हो गया। ऐसे में ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ आवाजाही व सुरक्षा का संकट पैदा हो गया है।
ग्राम प्रधान बृजमोहन लाल ने बताया कि बारिश के दौरान गांव के बीच स्थित ग्यालसू लाल के मकान की दीवार ढह गई। इससे भवन बेहद जर्जर और असुरक्षित हो गया है। मकान के कभी भी गिरने की आशंका को देखते हुए आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी खतरा बना है। बारिश के साथ आया मलबा गांव के मुख्य पैदल रास्ते पर जमा हो गया है।
विज्ञापन

करीब 50 मीटर हिस्से में मलबे के कारण गहरी खाई जैसी स्थिति बन गई है जिससे ग्रामीणों का पैदल मार्ग प्रभावित है। वहीं मलबा चंदरू लाल के मकान की छत तक पहुंचने से भवन को भी नुकसान हुआ है और खतरा बरकरार है। ग्राम प्रधान ने आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत व मुआवजा देने व क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित कराने की गुहार लगाई है। प्रधान का कहना है कि खतरे की स्थिति को देखते हुए राहत कार्य में देरी ग्रामीणों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें