फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: घोड़ा संचालक ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 24 May 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री यात्रा मार्ग की घटना, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन से जुड़े एक संचालक ने पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर घोड़ा-खच्चर संचालकों और मजदूरों ने जानकीचट्टी पुलिस चौकी में पुलिस कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घोड़ा-खच्चर संचालक दीवान सिंह ने आरोप लगाया कि वह जानकीचट्टी में अपने खच्चर के नंबर आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने बिना किसी कारण उसे डंडा मार दिया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। दीवान सिंह ने कहा कि घटना की पुष्टि घोड़ा पड़ाव पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
विज्ञापन

घटना के बाद दीवान सिंह व अन्य घोड़ा-खच्चर संचालक और मजदूर जानकीचट्टी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी जसपाल परमार, महावीर पंवार समेत अन्य लोगों ने पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और जिला पुलिस प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय रहते मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ दिन पूर्व भी जानकीचट्टी क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें पुलिस कर्मी मजदूर के थपड़ मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम से वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा हूं और जानकीचट्टी चौकी पर पहुंच कर मालूम करके ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें