अनघा माउंटेन एसोसिएशन ने राज्य की लोक संस्कृति व परंपरा से जुड़े त्योहार मंगसीर बग्वाल का आयोजन करने के लिए 22 गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया। साथ ही अगले वर्ष मंगसीर बग्वाल को और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया।
जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के संयोजक अजय पुरी ने कहा कि राज्य की विलुप्त होती लोक संस्कृति व परंपरा भी पुनर्जीवित हुई है। कार्यक्रम में ग्राम सैंज, मानपुर, ज्ञाणजा, साल्ड, नेताला, अलेथ, गंगोरी, अगोड़ा, धनपुर, पोखरी, बड़ेथी, थलन, हीना, नाल्ड, किशनपुर, बोंगा, मांडो व नौगांव आदि गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। साथ ही बग्वाल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ पत्रकारों का भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीओ हीरालाल बिजल्वाण, एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु जोशी, सचिव राघवेंद्र उनियाल, मेजर (सेनि) आरएस जमनाल, कन्हैया सेमवाल, सुभाष कुमाईं, संगीता जोशी, रमा डोभाल, कृष्णानंद बिजल्वाण, मोहन डबराल, सुरेंद्र उनियाल, उमेश बहुगुणा, उत्तम गुसाईं, रवि नेगी, हेमराज, ममराज नेगी, मंगल चौहान, भागवत सिंह आदि मौजूद रहे।