फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से गेहूं, सेब की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले करीब हफ्ते भर से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और सेब की फसल को नुकसान पहुंचाया है। काश्तकारों ने प्रशासन से फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन कराकर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद भी क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। पुरोला प्रखंड के कुमोला एवं पुजेली गांव में भी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले सोमवार रात को भी कई हिस्सों में भारी बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई थी। प्रखंड के बंगाण क्षेत्र के दुचाणू एवं किरोली गांव में भारी ओलावृष्टि से सेब के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से पेड़ों से फूल झड़ गए हैं। प्रधान रमिता देवी तथा किरोली की प्रधान प्रमिला देवी ने बताया कि ओलावृष्टि से क्षेत्र में सेब के बागीचों में भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूटाणू, मैंजणी, पावली में भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें