फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ज्ञाणजा की सड़क पर डामरीकरण के एक माह बाद उग आई घास

Sat, 16 Nov 2024 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के ज्ञानसू-ज्ञाणजा मोटर मार्ग पर एक माह के डामरीकरण के बाद दूब और घास उग आई है। इस पर ग्रामीणाें ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि अगर विभाग ने इस संबंध में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञानसू-ज्ञाणजा मोटर मार्ग पर ग्रामीणों के लंबे आंदोलन के बाद डामरीकरण शुरू हुआ, लेकिन अब इस काम में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग की ओर से लापरवाही सामने आई है। स्थिति इतनी दयनीय है कि डामर के ऊपर दूब और घास उगने लगी है। वहीं, उससे पहले जो मिट्टी और रोड़ी बिछाई गई थी। उसमें भी विभाग की ओर से गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उनका कहना है कि वहां पर डामर पर दूब और घास को समाप्त करने के लिए दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन उसमें गुणवत्ता की कमी के कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर एक माह में ही सवाल उठ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण को लेकर विभाग की ओर से पूर्व से ही हीलाहवाली की गई है।
विज्ञापन

इधर, पीएमजीएसवाई की अवर अभियंता श्वेता चौहान का कहना है कि सड़क पर जो मिट्टी और रोड़ी बिछाई गई थी। उसमें बहुत समय हो गया है। इसलिए दूब और घास को रोकने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें