फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सरकार गंभीर : असवाल

विज्ञापन
उत्तरकाशी में प्रेसवार्ता करते राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल व अन्य। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीर है। क्लस्टर बनाकर महिलाओं एवं बेरोजगारों की आर्थिकी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दर्जाधारी राज्यमंत्री सिंचाई सलाहकार असवाल ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया गया है। कहा कि चारधामों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, सते सिंह राणा, लोकेंद्र बिष्ट, विजयबहादुर रावत, अजीतपाल पंवार, विजयपाल मखलोगा, अरविंद बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, चंदन पंवार, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें