जिले में चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन गंगोत्री और यमुनोत्री से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह रावत और केदार सिंह रावत ने नामांकन पत्र भरा। गोपाल रावत ने समर्थकों के साथ रोड शो भी किया।
शनिवार को सबसे पहले यमुनोत्री से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भरा। उनके साथ नामांकन पत्र भरने बतौर प्रस्तावक चार लोग पहुंचे थे। दोपहर बाद गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह रावत पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने के बाद यमुनोत्री से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत उन्हें हर बार नजर अंदाज कर रहे थे।
क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए उन्हें भाजपा का दामन थामना पड़ा। गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
गंगोत्री विधानसभा सीट
नाम- गोपाल रावत पुत्र कुंदन सिंह
उम्र- 57 वर्ष
शिक्षा- एम.कॉम
पता- पुरानी कचहरी रोड, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी
स्वयं की वार्षिक आय - 484130
पत्नी की वार्षिक आय- 737275
स्वयं के पास नकद - 40000
पत्नी के पास नकद - 20000
विभिन्न बैंक खातों में जमा धन-
स्वयं के पास - 1090710 रुपये
पत्नी के पास- 1428015 रुपये
वाहन- एक स्कार्पियो
40 हजार कीमत की एक सोने की चेन
22 हजार कीमत की एक अंगूठी
पत्नी के पास
200 ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी
अचल संपत्ति का ब्योरा- 0.185 हेक्टेयर जमीन पैतृक गांव ढुंगाल गांव में, जबकि कचहरी रोड उत्तरकाशी में 0.022 हेक्टेयर जमीन पर बना व्यावसायिक भवन का आधा हिस्सा
प्रत्याशी- भाजपा
नाम - केदार सिंह रावत पुत्र बालम सिंह
उम्र- 57 साल
शिक्षा- बीएससी, एलएलबी
पता- ग्राम बीफ, पट्टी गीठ, पो. खरसाली, बड़कोट
स्वयं की वार्षिक आय- 14 लाख
पत्नी की वार्षिक आय- 5 लाख 80 हजार
स्वयं के पास- 50 हजार
पत्नी के पास - 25 हजार
बैंक खातों में स्वयं के पास धन- 12 लाख
पत्नी के खाते में - 4 लाख
चल संपत्ति गहनों सहित
स्वयं के पास- 3 लाख
पत्नी के पास - 3 लाख
अचल संपत्ति- 4 करोड़
सरकारी देय- 10 लाख