फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चीन सीमा पर काम करने वाले कामगारों व साधुओं को भेंट किया सामान

Tue, 06 Jan 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ सेवा मंडल की ओर से चलाया गया अभियान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ सेवा मंडल की ओर से भारत-चीन तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकियों में सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने चौकियों में रहने वाले कामगारों व उनके बच्चों को जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही गंगोत्री में रहे साधु संतों की सेवा के लिए भी वस्तुएं दान की।
हर वर्ष की भांति इस बार भी शीतकाल में भारत तिब्बत सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों में कामगारों और उनके बच्चों के अलावा गंगोत्री में साधु संतों की सेवा के लिए अभियान संपन्न हुआ। सेवा मंडल की टीम ने सीमा की चौकियों पर रहने वाले बीआरओ के स्थानीय, नेपाली व अन्य प्रदेशों के कामगारों को नेलांग घाटी में वस्तुएं भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि यह जिले के सीमावर्ती इलाकों नेलांग घाटी, गंगोत्री जैसी जगहों में काम करने वाले मजदूरों और साधु-संतों की सेवा करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी द्वारा संचालित एक सेवा केंद्र या अभियान है। जहां शीतकाल में कंबल, गर्म कपड़े, भोजन, पठन-सामग्री आदि वितरित किए जाते हैं। सेवा मंडल के अलावा राजीव चानना, विकास दीवान ने भी विशेष सहयोग किया। इस मौके पर गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रदीप बिष्ट, सुरेन्द्र गंगाड़ी, संजीव अरोड़ा, मनोज भण्डारी, मोहन डबराल, सोबी नेगी, मनदीप रावत, हेमराज बलूनी, अखिल पंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें