बड़कोट में आयोजित माघ मेला मरोज मिलन कार्यक्रम में जौनपुरी, जौनसारी एवं बावरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में तांदी, नाटी एवं हारुल आदि पारंपरिक नृत्य की धूम रही।
नगर पालिका बाड़ाहाट के अंतर्गत अपर यमुना वन प्रभाग के वन चेतना केंद्र में माघ मेला मरोज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निशा और साक्षी की नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस अवसर पर हुई महिलाओं की कुर्सी दौड़ में रुबीना ने बाजी मारी, जबकि बच्चों की जलेबी दौड़ में ध्रुव सिंह एवं आदित्य तोमर प्रथम रहे। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों ने तांदी, नाटी एवं हारुल नृत्य के साथ अपने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य जयपाल तोमर, रवाईं रेंज की वन क्षेत्राधिकारी संदीपा शर्मा, देवराज तोमर, दिनेश राठौड़, सुनील थपलियाल, शूरवीर सिंह, पूरण सिंह, गंभीर तोमर, राजेंद्र राणा, रविंद्र चौहान, सुशील डोभाल, सुरेंद्र रावत, रणवीर राणा, सीताराम गौड़, विक्रम सिंह, शेखर कवि, मुकेश, प्रताप राणा, अमर सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह, केदार सिंह चौहान, ऊषा, दीपक बहुगुणा आदि मौजूद रहे।