सरकार ने लॉकडाउन में मनरेगा कार्यों की छूट तो दी, लेकिन सीमेंट आदि आवश्यक निर्माण सामग्री के ढुलान में आ रही दिक्कत के चलते प्रधानों को दिक्कत हो रही है। प्रधान संगठन ने डीएम से मनरेगा के लिए निर्माण सामग्री के ढुलान की अनुमति की व्यवस्था करने की मांग की है।
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कोमल सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने लॉक डाउन अवधि में गांवों में मनरेगा कार्यों की छूट दी है। ब्लाक मुख्यालय के बाजार से गांवों तक सीमेंट, रेत, बजरी आदि निर्माण सामग्री का ढुलान नहीं हो पाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर खंड विकास अधिकारी को मनरेगा निर्माण सामग्री की ढुलान के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश देने की मांग की है।