फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्राओं ने प्रयोगात्मक परीक्षा में परोसा गढ़भोज

Mon, 10 Nov 2025 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडवे की रोटी और पुदीने की चटनी बनी पसंदीदा डिस
विज्ञापन

घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक स्कूल कांगड़ा की छात्राओं ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में गढ़भोज के कई पकवान बनाए। छात्राओं ने मोटे अनाज से स्वस्थ होने के फायदे भी बताए। मंडवे की रोटी, सरसों का साग और पुदीने की चटनी शिक्षकों ने खूब पसंद की।
उच्चतर माध्यमिक स्कूल कांगड़ा की छात्राओं ने गृह विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पहाड़ में पैदा होने वाले मोटे अनाज के कई पकवान बनाए। उन्होंने मोटे अनाज में मिलने वाले पोषक तत्वाें के बारे में भी बताया। पहाड़ के परंपरागत भोजन में शामिल गहत की दाल के भरे पराठे, मंडुवे की रोटी, सरसों का साग, रोटाना, झंगोरे की खीर, पकोड़े और पुदीने की चटनी आदि स्वादिष्ट व पौष्टिक खाना परोसा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरके मालिक ने कहा कि पहाड़ में पैदा होने वाले मोटे अनाज और सब्जियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है। हम पांच वर्षों से जाड़ी संस्था से प्रेरित होकर अक्तूबर में गढ़भोज दिवस मनाते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा, अन्य किसी विशेष अवसर पर और मध्याह्न (एमडीएम) में भी गढ़भोज परोसते हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी अनाज के पकवान बनाने से छात्र-छात्राओं को अपने परंपरागत भोजन को अपनी थाली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक चैतराम सेमवाल ने कहा कि हमारे इस प्रयास को रजत जयंती पर देहरादून आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मान्यता दी है। गढ़भोज कार्यक्रम में लोकेंद्र राणा, गौतम सिंह नेगी, प्रमोद सती, हरिशंकर बिष्ट, गृह विज्ञान की शिक्षिका साधना पंवार, गंभीर सिंह रावत, गीता गौतम, बलवीर सिंह पंवार, मुरलीधर जोशी, करिश्मा, पायल, मनीषा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें