फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बच्ची की मौत, मां सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी ओरछा बैंड के बीच रविवार को एक मैक्स पाले के चलते रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायल एक महिला को देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एक मैक्स उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी, जो राड़ी ओरछा बैंड के बीच करीब नौ बजे अचानक पाले में रपटकर दुर्घटनाग्रस्त गया। इसमें तीन वर्षीय अनुप्रिया की मौत हो गई, जबकि अनुप्रिया की मां प्रियंका पत्नी अनोज सिंह निवासी भंकोली, भजन सिंह निवासी भराणगांव, मोहन सिंह, सोबन सिंह निवासी मोरगी चिन्यालीसौड़, सीता देवी, विनीता निवासी साडा उत्तरकाशी व वाहन चालक सुनील चौहान घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 के जरिये सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया। सीएचसी में तैनात डॉ. पवन रावत ने बताया कि अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि विनीता देवी को अंदरूनी चोट के कारण देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें