फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हो रही ‘भारत की आत्मा गंगा’ की शूटिंग

Mon, 14 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की आत्मा गंगा पर बनने वाले टीवी रियालटी शो की शूटिंग के लिए फिल्म स्टार दिया मिर्जा के साथ कलाकारों का दल उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


गंगोत्री, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, असी गंगा, तेखला में शूटिंग पूरी करने के बाद दल अभी मुखबा गांव तथा हर्षिल की वादियों में भी जाएगा।

शो में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के जनजीवन, जलक्रीड़ा, रॉक क्लाइमिंग, पर्वतारोहण जैसे साहसिक पर्यटन आदि विभिन्न पहलुओं को दर्शाने से गंगोत्री घाटी में पर्यटन की संभावना ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


रियलटी शो में दिया मिर्जा एंकरिंग कर रही है। कलाकारों के दल ने गंगा के रीवर राफ्टिंग को भी फिल्माया। दो दिनों तक निम में प्रशिक्षणार्थियों व प्रशिक्षकों से पर्वतारोहण से जुड़ी बारीकियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एवरेस्टर कृष्णा पाटिल से बातचीत को भी फिल्माया। दल आज असी गंगा में बाढ़ से हुई तबाही को फिल्माने के लिए गया। प्रोडेक्सन से जुडे़ शिव दयाल कबूल व जावेद ने बताया कि जी ग्रुप के बैनर तले बन रहा रियलटी शो फरवरी में लांच होगा।

हर्षिल से लौटने के बाद टिहरी बांध झील, देवप्रयाग, ऋषिकेश हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक फिल्म की शूटिंग का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें