फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल ओबीसी इंपलाइज का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति में लगी रोक हटाने और पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगी रोक हटाने, पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग की। अध्यक्ष नत्थी सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से विभागीय पदोन्नति पर रोक लगाई हुई है, जिससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने को लेकर भी सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने ऐसे में अगर उक्त मांगों को लेकर जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी कर्मचारी 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल चेतना रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मदनमोहन डोभाल, रमेश पंवार, जयप्रकाश गौड़, भूपेश गुसांई, मधुसूदन बलोदी, शंकर प्रसाद भट्ट, राकेश उनियाल, मनमोहन पंवार, रामराज परमार, जयप्रकाश बिजल्वाण, बीना भट्ट, हरीश बिष्ट, अमित रावत, डीपी बिजल्वाण आदि शामिल रहे। उधर, टिहरी में मंगलवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर पदोन्नति पर रोक लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पर रोक लगने के कारण कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द बिना आरक्षण के पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। धरना देने वालों में महासचिव राकेश भट्ट, राजीव नेगी, अमन बिष्ट, गंगेश शर्मा, निर्मल नेगी, सुशीला भट्ट, आशीष रावत, देवचंद नौटियाल, भगवान सिंह राणा, अमित बहुगुणा, बृजेश राणा, अशोक धमांदा, बीपी भद्री, सुरेंद्र कंडारी, ज्योति रावत, महावीर रावत, सतवीर पुंडीर आदि शामिल थे।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सामान्य, ओबीसी इंपलाईज एसोसिएशन ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण के नेतृत्व में सामान्य व ओबीसी वर्ग के सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे। धरना व ज्ञापन देने वालों में रणजीत सिंह गुसाईं, सौम्य ढौडियाल, हमेंद्र सिंह राणा, राज विलोचन सिंह, विनोद सिंह रावत, नरेश कुमार भट्ट, प्रेम सिंह राणा, पवन कुमार नेगी, बीएस बत्र्वाल, एसएस मिंगवाल, आरएस बिष्ट, सौरभ असवाल, प्रियंका पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें