फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गायत्री परिवार ने चलाया चौरंगी के जंगलों में स्वच्छता अभियान

Thu, 05 Mar 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। होली के पावन पर्व पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने चौरंगी के जंगलों में होली मिलन का आयोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने जंगलों में पड़ी खाली बोतलों को एकत्रित कर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही आम लोगों को जंगलों में गंदगी न फैलाने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को गायत्री परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में चौरंगी पहुंचे। वहां उन्होंने जंगलों में होली खेली। इसके बाद उन्होंने जंगलों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह बड़ी संख्या में खाली बोतल और प्लास्टिक एकत्रित किया। साथ ही आम लोगों को जंगलों में बोतल और प्लास्टिक न छोड़ने की अपील की। कहा कि प्लास्टिक छोड़ने से जंगलों को नुकसान होगा जिससे पर्यावरण को खतरा बढ़ सकता है।
गायत्री परिवार को यशपाल सिंह पयाल और रेखा पयाल ने कहा कि हमें जंगलों को बचाने के लिए कार्य करना चाहिए। यहां जो लोग घूमने आते हैं उनको यहां कूड़ा नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं, अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि होली जैसे महापर्व पर आपसी भाईचारा बने रहे। इसके लिए नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने आम लोगों से जंगल में गंदगी न करने की अपील की। इस मौके पर शोभा पंवार, अजीत पंवार, सुरजीत पंवार, संगीता देवी, आशीष रावत, अंजलि पंवार, मयंक रावत, प्रज्ञा पायल, दीपांशु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें