फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धौंतरी चौकी में एसपी ने किया जन संवाद, लिया फीडबैक

Sun, 26 Jul 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने उत्तरकाशी और टिहरी की सीमा पर स्थित धौंतरी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रवासियों के साथ जनसंवाद किया। वहीं, उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं पर लोगों से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक लिए।
विज्ञापन

धौंतरी पुलिस चौकी पर आयोजित जनसंवाद में एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर समन्वय ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अवैध नशे के कारोबार, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें