फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : पापडगाड के पास दो घंटे बंद रही आवाजाही

Wed, 05 Aug 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर तीसरे दिन आवाजाही शुरू होने से लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

उत्तरकाशी /बड़कोट। गंगोत्री हाईवे पर बुधवार सुबह पापड़गाड के पास एक बार फिर से आवाजाही करीब दो घंटे तक बंद रही। लगातार भू-धंसाव की स्थिति बनने से हालात नाजुक बने हैं। हालांकि बीआरओ की जेसीबी लगातार मलबा हटाने में जुटी है। इसी तरह यमुनोत्री हाईवे लगातार बंद रहने के बाद तड़के तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
बुधवार सुबह यमुनोत्री हाईवे खुलने से स्थानीय लोगों, यात्रियों और प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी विभागों से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग खुलने के बाद आवश्यक सेवाओं और यात्रा व्यवस्था ने भी फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि बाडिया गांव के नीचे भू-धंसाव और यमुना नदी से हो रहे कटाव के कारण स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर इस हिस्से में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी है जबकि छोटे वाहन और टेम्पो ट्रैवलर आदि संचालित किए जा रहे हैं। यह आवाजाही भी जोखिम के बीच हो रही है। इधर एनएच के ईई मनोज रावत और निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि बाडिया गांव के नीचे कुछ वायरक्रेट भरकर बड़े वाहनों के लिए बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण जनपद की पांच ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं। इनमें गंगोरी डोडीताल, सौड़-ओसला, रानाचट्टी निसणी आदि मोटरमार्ग बारिश के कारण बंद पड़ी हैं। गंगोरी-डोडीताल पिछले तीन दिन से बाधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें