फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगुण में साढ़े छह घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गंगोत्री हाईवे नगुण के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने से बीआरओ को मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद भूस्खलन थमने पर करीब साढ़े छह घंटे बाद मार्ग खोला गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे चिन्यालीसौड़ से दो किमी आगे नगुण में भारी भूस्खलन हुआ। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। दोपहर बाद बारिश हल्की होने पर बीआरओ की मशीनों ने दोबारा मार्ग खोलने की कोशिश की। दोपहर डेढ़ बजे के बाद मार्ग खोला जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बीआरओ की मशीनें तैनात है। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में शीघ्र यातायात बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें