फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : नगर क्षेत्र में हर दिन जूझ रहे लोग जाम से

Sun, 06 Sep 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े वाहनों के कारण आए दिन होती है दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र के उजेली-लक्षेश्वर, ज्ञानसू व जनपद मुख्यालय में गंगोत्री हाईवे पर दिन में चल रहे लोडर वाहन व ट्रकों के कारण जाम की स्थिति बन रही है। दूसरी ओर इन क्षेत्रों सड़क पर खड़ी स्कूली बसों व वाहनों के कारण भी दोपहर में सबसे अधिक लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन क्षेत्रों में संकरी सड़क और पार्किंग को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से किसी ठोस यातायात प्लान पर कार्य नहीं किया जा रहा है।
ज्ञानसू से बस अड्डे, भटवाड़ी रोड, उजेली, लक्षेश्वर आदि क्षेत्र में हर दिनों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण सबसे अधिक जाम की स्थिति बन रही है। लक्षेश्वर और ज्ञानसू आदि क्षेत्रों में सड़क पर खड़ी स्कूली बसों व वाहनों के कारण भी जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

विद्यालयों की ओर से इन बसों के लिए पार्किंग की सुविधा न होने के कारण चालक सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ जाम हर दिन की समस्या बन गया है लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक इन संकरी सड़कों व पार्किंग को लेकर किसी प्रकार की ठोस योजना तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीओ जनक सिंह पंवार का कहना है कि बड़े ट्रक मनेरा बाईपास में सक्रिय भूस्खलन को देखते हुए शहर के बीच से जा रहे हैं। नगर के सभी जाम संभावित क्षेत्रों में व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें