फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे एक घंटे बाधित, दर्जनों वाहन फंसे

Mon, 03 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास सड़क चौड़ीकरण और मलबा हटाने का चला काम चलने से स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ रही मुश्किल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे नालूपानी के पास हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था। जेसीबी मशीन मलबा हटाने में लगी थी।
विज्ञापन


इसके चलते हाइवे के दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंस गए। करीब एक घंटे बाद जब जेसीबी मशीन ने मलबा हटाया तो यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाया। हालांकि इसके बाद भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

हैरत की बात तो यह है कि इस बीच न तो सड़क पर काम कर रहे विभागीय कर्मचारियों ने जाम खुलवाया और न ही स्थानीय पुलिस का कोई सिपाही दूर दूर तक नजर आया। बमुश्किल से जाम खुल पाया तो वाहन आगे निकल पाए। गंगोत्री जाने वाले दर्जनों श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन



इन दिनों हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रात को काम करने में ज्यादा खतरा रहता है, लेकिन ज्यादा देर तक हाइवे बाधित नहीं रहना चाहिए। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। मैं विभागीय अधिकारियों से इस बारे में बात करूंगा।
विज्ञापन

-दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी उत्तरकाशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें