सोमवार को भी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री घाटी में बीती रात से ही बर्फबारी का दौर जारी था। घाटी के सुक्खी, धराली, मुखबा सहित उपला टकनौर एक दर्जन गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार को सुबह धूप खिलने पर गांव बर्फ की सफेद चादर ओढ़े बेहद खूबसूरत नजर आए।
बीते रविवार को मौसम का मिजाज बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड का असर ज्यादा हो गया। रविवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। सोमवार को सुबह से ही मौसम की लुकाछिपी जारी रही। हालांकि बीच-बीच में चटख धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलती रही।