फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया गंगा स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोशियाड़ा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। उधर, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मुहिम के तहत जनपद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को जोशियाड़ा टैक्सी स्टेंड के आसपास गंगा भागीरथी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राओं के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक संजय सिंह, कुसुम राणा, एनसीसी अधिकारी लै. लोकेंद्र परमार, हवलदार रतन सिंह, गोविंद पडियार आदि मौजूद रहे।
उधर, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने सभी से गंगा यमुना सहित सभी नदियों को साफ रखने की अपील की। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. संगीता मिश्रा, डा. कृष्णा डबराल, डा. अशोक अग्रवाल ने नदियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, डुंडा के ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, डा. खुशपाल सिंह, डा. विक्रम सिंह, डा. शैला जोशी, डा. मंजू भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें