कोरोना महामारी के चलते चार धाम यात्रा ठप होने के बावजूद जल संस्थान द्वारा पानी के भारी भरकम बिल थमाए जाने पर होटल कारोबारियों ने रोष जताया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि बीते साल नवंबर माह में कपाट बंद होने के साथ ही होटल बंद हो गए थे। अब कोरोना महामारी के चलते चार धाम यात्रा नहीं चलने से होटल अभी तक बंद पड़े हैं। इसके बावजूद जल संस्थान द्वारा होटल कारोबारियों को पानी के भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। बिना उपयोग के बिल थमाए जाने से होटल कारोबारियों में रोष व्याप्त है।