फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सत्यापन सूची में नाम नहीं होने से गुरिल्लाओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के सत्यापन सूची में अधिकांश गुरिल्लाओं के नाम न होने से गुरिल्लाओं में रोष है। उन्होंने शीघ्र सूची में जनपद के सभी गुरिल्लाओं का नाम अंकित न करने पर 28 दिसंबर को जनपद में सांकेतिक चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में आयोजित एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में गुरिल्लाओं ने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से जिन लोगों ने सशस्त्र सैन्य प्रशिक्षण लिया था। उनका पूर्व में वर्ष 2011 व 2015 में भी एसएसबी की ओर से उत्तराखंड शासन के माध्यम से सत्यापन कराया गया था।
उन्होने कहा कि पूर्व में किए गए सत्यापन सूची में उत्तरकाशी जनपद से 4700 प्रशिक्षित गुरिल्ला शामिल थे। लेकिन इस समय किए जा रहे सत्यापन सूची में केवल 1123 गुरिल्लाओं के नाम अंकित है।
विज्ञापन

एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने एसडीएम के माध्यम से महानिदेशक शस्त्र सीमा बल पूर्वी खंड नई दिल्ली को भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 27 दिसंबर तक जनपद के सभी गुरिल्लाओं की सूची जारी न करने पर 28 दिसंबर को गुरिल्ला धरासू , बृह्मखाल, बड़कोट, नौगांव, पुरोला, मोरी में सांकेतिक चक्काजाम करेंगे।
इस अवसर पर एसएसबी गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम रावत, पुरोला शाखा के अध्यक्ष एलम सिंह पंवार, बड़कोट के जयेंद्र रावत, बृह्मखाल के महावीर रावत, केशव बिजल्वाण, गंभीर चौहान, गोविंद नौटियाल, अमीचंद शाह, विजयपाल रावत, जगदीश गुसाईं, नारायणी चौहान, शशि, राधा देवी, देवेन्द्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें