ऑल वेदर रोड परियोजना समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में लगी श्री गणपति कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से देवीधार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 400 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया।
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी ने देवीधार में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में देहरादून से फिजीशियन डा. एसडी जोशी, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. पीयूष त्रिपाठी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण गया। इस मौके पर 90 लोगों का ईसीजी टेस्ट एवं 250 लोगों की शूगर की जांच की गई। शिविर आयोजक श्री गणपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक महेंद्र पाल परमार ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को करीब पांच लाख की दवा बांटी। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क एवं सैनिटाइजर भी बांटे गए। शिविर आयोजन में राकेश बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, कपिल थापा, मेघ चंद, धर्मवीर परमार, अनिरुद्ध परमार, यजुवेंद्र परमार आदि ने सहयोग किया।