फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन गांव चार दिन से अंधेरे में

Wed, 05 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लेटलतीफी के कारण डुंडा ब्लॉक के डेढ़ दर्जन गांव में पिछले चार दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली गायब होने के कारण लोगों के दिन में कई काम प्रभावित हो रहे हैं, तो रात को गांव में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


गाजणा क्षेत्र के मट्टी-धनेटी के पास लंबगांव से आने वाली 11 केवी लाइन का तार टूट गया। इसके बाद से क्षेत्र में करीब 15 गांव की बिजली गुल हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने कई बार ऊर्जा निगम के क्षेत्रीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन समस्याएं हल नहीं हुई।

भेटियारा के व्यापारी अनिल नौटियाल ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारी कभी तार टूटने का तो कभी पोल गिरने की बात कह रहे हैं, लेकिन कब तक बिजली व्यवस्था सुुचारु हो जाएगी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को कई किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। एसडीओ एलआर रतूड़ी का कहना है कि मट्टी-धनेटी के पास 11 केवी लाइन का तार टूटा था, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। काम चल रहा है, जल्द सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें